गतिविधियाँ

मंदिर प्रशासन द्वारा संचालित गतिविधियाँ

श्री शक्ति महाराज जी के कुशल नेतृत्व के अंतर्गत मंदिर प्रशासन द्वारा संचालित गतिविधियाँ।
कुंडली विष्लेषण, श्री भैरव जी का पूजन व शृंगार, अनुष्ठान, प्रसाद वितरण, भंडारा एवं सामाजिक समरसता के कार्यों आदि गतिविधियों मे सहभागिता और भागीदारी के लिए कृपया दिये गए फोन नम्बर पर संपर्क करें

किसी जातक की जन्मतिथि, समय और स्थान के आधार पर ग्रहों की स्थिति का ज्योतिषीय अध्ययन कुंडली विष्लेषण कहलता है, जो उसके व्यक्तित्व, भविष्य और जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे करियर, स्वास्थ्य और विवाह के बारे में जानकारी प्रदान करता है। विस्तृत कुंडली विष्लेषण के अंतर्गत लग्न एवं चंद्र कुंडली का विस्तृत अध्ययन किया जाता है, प्रशन कुंडली विष्लेषण के अंतर्गत वर्तमान समय में पूछे गए प्रशन के द्वारा कुंडली का निर्माण किया जाता है और स्वर कुंडली विष्लेषण के अंतर्गत वर्तमान समय में जो स्वर चलता है उसके दाहिने स्वर के आधार पर कुंडली का निर्माण किया जाता है|

जातक के सभी प्रकार के कष्टों के निवारण हेतु भगवान श्री काल भैरव जी का पूजन किया जाता है जिसमें; मदिरा, सिगरेट, इमरती व नमकीन का प्रसाद श्री काल भैरव जी को अर्पित किया जाता है| प्रत्येक अमावस्या, पूर्णमासी और कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भैरव धाम पर श्री काल भैरव जी का शृंगार किया जाता है| श्री भैरव धाम मंदिर पर आयोजित कार्यक्रमों की कुछ झलकियाँ|

किसी विशेष कार्य की सिद्धि के लिए विशेष पूजा अर्चना विधिवत तरीके से की जाती है उसको अनुष्ठान कहते हैं| काल भैरव रोग मुक्ति अनुष्ठान – जटिल रोगों के निवारण हेतु, श्री बटुक भैरव विवाह बंधन अनुष्ठान – विवाह में आ रही बाधा को दूर करने हेतु, काल भैरव शत्रु नाशक अनुष्ठान – शत्रु भय मुक्ति के लिए, संतान प्राप्ति हेतु काल भैरव अनुष्ठान – संतान प्राप्ति में आ रही बाधा के निवारण हेतु, कर्ज मुक्ति काल भैरव अनुष्ठान – कर्ज मुक्ति के लिए अनुष्ठान|

जातक के सभी प्रकार के ग्रहों के दोषों से मुक्ति हेतु भगवान श्री काल भैरव जी को पुर्णिमा के दिन प्रसाद अर्पित करने से लाभ होता है| पित्रों की विशेष कृपा प्राप्ति हेतु भगवान श्री काल भैरव जी का अमावस्या के दिन पूजन एवं प्रसाद वितरण अती फलदायी होता है| श्री भैरव धाम मंदिर पर आयोजित कार्यक्रमों की कुछ झलकियाँ|

भंडारा

विशेष बड़े त्योहारों पर विशाल पूजन, हवन एवं भंडारे का आयोजन भैरव धाम पर किया जाता है| श्री भैरव धाम मंदिर पर आयोजित कार्यक्रमों की कुछ झलकियाँ|

सामाजिक समरसता

मंदिर प्रशासन द्वारा समय-समय पर सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं|

Prasad Vitran by Womens Club

दान करें

श्री भैरव जी का पूजन व शृंगार, अनुष्ठान, प्रसाद वितरण, भंडारा एवं सामाजिक समरसता के कार्यों मे सहभागिता और भागीदारी के लिए इच्छुक एवं समर्थ श्रद्धालु दान कर सकते हैं।

Scroll to Top