श्री काल भैरव जी का पूजन व शृंगार

श्री भैरव देव जी को कलियुग का जागृत देवता माना गया है| भगवान श्री काल भैरव जी का पूजन करने से ग्रह दोषों से शांति प्राप्त होती है, भय और नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है, आत्मविश्वास और साहस मे वृद्धि होती है, मानसिक शांति और स्पष्टता मिलती है, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है, स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है और संतुष्टि एवं सौभाग्य प्राप्त होता है| श्री काल भैरव जी के पूजन में; मदिरा, सिगरेट, इमरती व नमकीन का प्रसाद अर्पित किया जाता है| प्रत्येक अमावस्या, पूर्णमासी और कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भैरव धाम पर भगवान श्री काल भैरव जी का शृंगार किया जाता है और शृंगार के उपरांत पूजा अर्चना की जाती है|

श्री भैरव धाम मंदिर पर आयोजित कार्यक्रमों की कुछ झलकियाँ|

Scroll to Top